लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 हरियाणा में इस बार भाजपा को तगड़ा झटका, 5 सीटों का नुकसान

Naresh Beniwal
13 Min Read

लोकसभा चुनाव परिणाम Election Results Sirsa Lok Sabha Constituency Village Wise देश मे लोकसभा चुनाव हो चुके हैं ओर उनका परिणाम भी या चुका है अब हम आपको लोकसभा चुनाव की ताजा जानकारी दे रहे है, जीत या हार के बारे मे बताया   हरियाणा मे 10 लोकसभा सीटों के परिणामों मे 5 सीट काँग्रेस ओर 5 सीट बीजेपी को आती दिख रही है। टोहाना विधानसभा क्षेत्र से जजपा विधायक और पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के बूथ नंबर 154 पर कुल 318 वोट पोल हुए थे।

 

लोकसभा चुनाव परिणाम : जजपा के विधायक देवेंद्र बबली के बूथ पर जजपा को एक भी वोट नहीं मिला

टोहाना विधानसभा क्षेत्र से जजपा विधायक और पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के बूथ नंबर 154 पर कुल 318 वोट पोल हुए थे। इसमें से बीजेपी को 67 तथा कांग्रेस को 243 वोट मिले और जेजेपी प्रत्याशी रमेश खटक को यहां एक भी वोट नहीं मिला। यानी खुद पूर्व मंत्री ने भी अपनी पार्टी के प्रत्याशी को वोट नहीं दिया। यहां कांग्रेस को 176 वोट से जीत और जजपा को 243 वोट से हार मिली है।

 

इसी तरह पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बूथ नंबर 143 पर कुल 886 लोगों ने मतदान किया था। इसमें से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को 375 तथा कुमारी सैलजा को 470 वोट मिले हैं।

 

यहां भी तंवर को 95 वोट से हार का सामना करना पड़ा है। पूर्व पंचायत मंत्री एवं जजपा से फायर ब्रांड विधायक देवेंद्र सिंह बबली के विधानसभा क्षेत्र टोहाना से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कुमारी सैलजा को 48411 वोटों की लीड मिली है। यहां पर 61 फीसदी वोट कुमारी सैलजा के पक्ष में गए हैं।

 

चुनाव में सफलता के जरूरी टिप्स, Important tips for success in elections चुनाव कैसे जीतें? How to win elections?

टोहाना में 25 मई को डाले गए कुल 1,66,202 वोटों में से कुमारी सैलजा को 1,01,572 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को 53,161 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, जिस पार्टी से देवेंद्र बबली फिलहाल विधायक हैं, उस जजपा पार्टी के प्रत्याशी रमेश खटक को टोहाना से मात्र 915 वोट मिले हैं।

हरियाणा में इस बार भाजपा को तगड़ा झटका, पांच सीटों का नुकसान
हरियाणा में पांच पर भाजपा और पांच पर कांग्रेस की जीत तय
प्रदेश में सर्वाधिक मतों से रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा करेंगे जीत हासिल
लीड का दूसरा सबसे अधिक मार्जन सिरसा में कुमारी सैलजा के नाम होगा दर्ज
करनाल में पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर भी दो लाख से अधिक जीत की ओर अग्रसर
हिसार, अंबाला और सोनीपत में भी भाजपा को देखना पड़ेगा हार का मुंह
दिनेश भारद्वाज
ट्रिब्यून न्यूज सर्विस
चंडीगढ़, 4 जून। हरियाणा में लोकसभा की दस सीटों की गिनती के बीच अब रुझान लगभग स्पष्ट हो गए हैं। इस बार के चुनावों में भाजपा को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है। 2019 में सभी दस सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा पांच सीटों पर सिमट रही है। जबरदस्त तरीके से वापसी करते हुए कांग्रेस पांच सीटों पर जीत हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इतना ही नहीं, जीत का सर्वाधिक पौन तीन लाख से अधिक मतों का अंतर भी रोहतक में दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम दर्ज होगा।
2019 के चुनावों में रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा भाजपा के अरविंद शर्मा के हाथों 7500 के लगभग मतों से चुनाव हार गए थे। अपनी हार का बदला लेते हुए दीपेंद्र ने अरविंद शर्मा को काफी पीछे छोड़ दिया है। वहीं दूसरी ओर, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा भी अच्छे मार्जन के साथ चुनाव जीत रही हैं। अभी तक उनका जीत का अंतर 2 लाख 65 हजार से अधिक बना हुआ है। तीसरे नंबर पर सबसे अधिक मार्जन से पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल से भाजपा टिकट पर चुनाव जीत रहे हैं।
अभी तक उनका जीत का अंतर 2 लाख 5 हजार से अधिक मतों का है। यहां से यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा कांग्रेस टिकट पर मनोहर लाल को चुनौती दे रहे थे। वहीं सैलजा के सामने भाजपा ने सिरसा में पूर्व सांसद डॉ़ अशोक तंवर को टिकट दिया था। चुनावी रुझानों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा ने सिरसा का उम्मीदवार चयन करने में गलती की। तंवर की पहले दिन से ही खिलाफत थी।
लोकसभा के इन चुनावों में यह स्पष्ट हो गया कि हरियाणा के लोगों ने इस बार चौटाला परिवार की इनेलो और जननायक जनता पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया है। प्रदेश की किसी भी लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला नहीं बन सका। सभी दस सीटों पर भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। वहीं दूसरी ओर, करनाल विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में सीएम नायब सिंह सैनी कांग्रेस के सरदार तरलोचन सिंह पर बढ़त बनाए हुए हैं।
अंबाला लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के वरुण मुलाना अभी तक के सभी राउंड में आगे रहे हैं। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया की पत्नी व भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया पर सुबह से ही बढ़त बनाकर रखी। वर्तमान में भी वे 39 हजार 928 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। इसी तरह से भिवानी-महेंद्रगढ़ में भाजपा के मौजूदा सांसद धर्मबीर सिंह शुरू से ही कांग्रेस के राव दान सिंह पर भारी पड़ते नज़र आए। धर्मबीर सिंह 41 हजार 310 मतों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं।
फरीदाबाद लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के साथ कांटे की टक्कर मानी जा रह थी। लेकिन अब मतगणना के रुझानों से स्पष्ट है कि कृष्णपाल गुर्जर का पलड़ा काफी भारी था। अभी भी केपी गुर्जर, कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह के मुकाबले 1 लाख 61 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
गुरुग्राम लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह दोपहर एक बजे तक कांग्रेस के राज बब्बर से पिछड़ते रहे। इसके बाद राव इंद्रजीत सिंह ने ऐसी वापसी की कि फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस सीट पर राव इंद्रजीत सिंह की जीत लगभग तय मानी जा रहा है। वर्तमान में वे 63 हजार 581 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। शुरूआती रुझानों ने राव समर्थकों की चिंता बढ़ा दी थी। लेकिन जिस तरह से राज बब्बर ने राव इंद्रजीत सिंह को टक्कर दी है, वह काबिले तारीफ है। मेवात जिला के तीन हलकों में मतदान प्रतिशत 62 प्रतिशत की जगह अगर 70 प्रतिशत पार कर जाता तो राव साहब की जीत मुश्किल हो जाती।
हिसार में जेपी की वापसी
हिसार पार्लियामेंट से पूर्व में चुनाव हारते और जीतते रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ‘जेपी’ ने इस बार गजब तरीके से वापसी की है। विपरित परिस्थतियों में उन्हें कांग्रेस टिकट मिला था। यहां से मौजूदा सांसद होते हुए बृजेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी। ऐसे में उनका टिकट पक्का माना जा रहा था लेकिन कांग्रेस ने जेपी पर भरोसा जताया। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा ने प्रदेश के बिजली मंत्री व चौ़ देवीलाल के बेटे चौ़ रणजीत सिंह को टिकट दिया। रणजीत सिंह शुरूआत में लीड बना रहे थे लेकिन बाद में जेपी ने उन पर बढ़त बना ली। आखिर तक भी रणजीत सिंह, जेपी की लीड को तोड़ नहीं सके। वर्तमान में भी कांग्रेस के जेपी 33 हजार 984 मतों से आगे चल रहे हैं।
कुरुक्षेत्र में पलटी बाजी
इस पार्लियामेंट सीट पर इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के डॉ़ सुशील गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के नवीन जिंदल से था। यहां आमने-सामने की टक्कर रही। इनेलो के अभय सिंह चौटाला ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश चुनाव प्रचार के दौरान की लेकिन लोगों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। कुरुक्षेत्र में अभय का शर्मनाक प्रदर्शन रहा है और वे अपनी जमानत भी नहीं बचा सकेंगे। अब कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल की जीत में कोई जोखिम नज़र नहीं आता। नवीन जिंदल, इंडिया गठबंधन के सुशील गुप्ता पर 23 हजार 256 मतों की लीड बनाए हुए हैं।
सोनीपत में ब्रह्मचारी मारेंगे बाजी
हरियाणा में यह अकेली ऐसी लोकसभा सीट है, जिस पर दोनों ही पार्टियों – भाजपा व कांग्रेस की धड़कनें सुबह से ही बढ़ी रही। दोनों पार्टियों के नेताओं का बीपी सुबह से ही अप-डाउन होता रहा। अब चूंकि मतणगना आखिरी दौर में है। मौजूदा रुझानों के हिसाब से कहा जा सकता है कि कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीत रहे हैं। वे भाजपा के मोहनलाल बड़ौली पर 9 हजार 984 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं।

जजपा प्रत्याशी से ज्यादा वोट तो इनेलो के संदीप लोट व बसपा के लीलूराम आसाखेड़ा ने प्राप्त किए हैं। इनेलो के संदीप लोट को 3522 जबकि बसपा के लीलूराम को 3269 वोट हासिल हुए हैं।

सिरसा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की सैलजा ने 2,23,594 मतों की बढ़त बना ली। उन्हें 6,00,087 मत और भाजपा के अशोक तंवर को 3,76,493 मत मिले। इनेलो के संदीप सिंह लोट 72,268 मत लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में दोपहर दो बजे तक भाजपा के धर्मवीर ने 39,237 मतों की बढ़त बना ली। उन्हें 4,92,455 और कांग्रेस के राव दान सिंह को 4,53,218 वोट मिले।

लोकसभा चुनाव परिणाम: करनाल से मनोहर लाल ने 1.71 लाख से बढ़त बनाई

करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सीएम मनोहर लाल ने 171124 मतों से निर्णायक बढ़त बना ली है। उन्हें 494493 मत मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को 323369 मत मिले हैं।

अंबाला से कांग्रेस के वरुण 17829 मतों से आगे
अंबाला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वह 17829 मतों से आगे चल रहे हैं, हालांकि भाजपा की बंतो कटारिया उन्हें कड़ी टक्कर दे रहीं हैं। अब तक की मतगणना में कांग्रेस के वरुण को 478039 मत मिले हैं। जबकि भाजपा की बंतो कटारिया को 460210 मत मिले हैं।

कुरुक्षेत्र से भाजपा के नवीन जिंदल ने आठ हजार से अधिक वोटों की बढ़त ली
जीटी बेल्ट में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर सबसे रोचक मुकाबला चल रहा है। यहां इंडिया गठबंधन से आप के सुशील गुप्ता और भाजपा के नवीन जिंदल में कांटे की टक्कर है। भाजपा के नवीन जिंदल की बढ़त अब 8468 तक पहुंच गई है। अब तक के चुनाव परिणाम मे भाजपा आगे है।

https://choptaplus.in/Haryananews/sirsa-news-counting-observers-and-returning-officers-take/cid14668867.htm

Share This Article
Leave a comment